फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में संदीप भारती गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़काऊ भाषण देने के आरोप में संदीप भारती गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एक सप्ताह पहले गांव सेरहदा में सांसद राजकुमार सैनी के कार्यक्रम को लेकर हुए विवाद के बाद गांव सेरहधा में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पुलिस ने संदीप भारती को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप भारती कुरुक्षेत्र में सांसद राजकुमार सैनी पर स्याही फेंकने के आरोप में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। वह वीरवार को कैथल में जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहा था। जिस पर पुलिस ने उसे पहले ही काबू कर लिया। वहीं जाट समाज के कई युवाओं ने एलान किया है कि यदि संदीप भारती को रिहा नहीं किया गया तो शुक्रवार से प्रदेश भर में कॉलेजों को बंद करवाया जाएगा।
153 व 153 ए के तहत मामला हुआ दर्ज : मामले की जांच कर रहे राजौंद थाना के एएसआई रामफल ने बताया कि संदीप भारती पर भड़काऊ भाषण देने पर मामला दर्ज था। सांसद राजकुमार सैनी की जनसभा के दौरान टेेंट फाड़े गए थे। इसके बाद गांव सेरहधा में युवाओं को संबोधित करने का संदीप भारती का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस को उसकी तलाश थी। एएसआई ने बताया कि संदीप भारती को 153 व 153 ए के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही रिहाई की मांग पर किया प्रदर्शन : कैथल पुलिस द्वारा संदीप भारती की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद प्रदेश भर से जनसभा में पहुंचे जाट समाज के युवा भड़क उठे। वे जाट खेल स्टेडियम में सांसद और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वे नारेबाजी करते हुए स्टेडियम से लघु सचिवालय पहुंचे, जहां उन्होंने सांसद सैनी पर मुकदमा दर्ज करने व संदीप भारती को रिहा करने की मांग पर नायब तहसीलदार सतप्रकाश को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


रिहाई की मांग पर आज स्कूल व कॉलेजों में करेंगे हड़ताल : जाट युवा नेता जीत सिंह, अनिल मलिक, लाभ चहल ने कहा कि सांसद सैनी पिछले लंबे से समय से जन प्रतिनिधि होने के नाते सरकार की शह पर समाज में विभिन्न जातियों के भाईचारे को खराब करने का कार्य कर रहे हैं। जिस पर भाजपा के आला नेता भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। सांसद पर मुकदमा व संदीप भारती की रिहाई की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में शुक्रवार को कॉलेजों में हड़ताल करेंगे। यदि सरकार इसके बाद भी नहीं जागी तो वे दो दिनों के बाद पूरे प्रदेश में हाईवों को जाम करने के लिए मजबूर होंगे। सौरभ ढांडा, जितेंद्र, हरिकेश, विरेंद्र व आशीष दहिया ने कहा कि सांसद सैनी समाज को तोड़ने वाली बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें