गली में कंचे खेलने का लेकर हुआ विवाद, 12 साल के बच्चे को मारा चाकू
कैथल। अर्जुन नगर गली नंबर दो के चौराहे पर कंचे खेलने को लेकर हुई विवाद में चार आरोपियों ने 12 साल के किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। बेटे को बचाने के लिए बीच-बचाव में आई महिला को भी आरोपियों ने हॉकी से घायल कर दिया।
अर्जुन नगर की महिला कैलाशो देवी ने बताया कि वे गांव सीवन की रहने वाली है। एक माह पहले ही अर्जुन नगर गली नंबर दो में किराये का मकान लेकर यहां रह रही है। आरोप है कि रविवार शाम को उसका 12 साल का बेटा प्रदीप गली के चौक में कंचे खेल रहा था। इस दौरान गली के ही चार युवकों ने पहले तो उसके बेटे को हॉकी व डंडों से पीटा ओर फिर चाकू से हमला कर दिया। बेटे के रोने की आवाज सुनकर जब वह बाहर आई तो आरोपी युवक उसे पीट रहे थे। बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उस पर भी हॉकी से हमला कर दिया। बाद में उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया।