फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन सहित तीन कालोनियों में कमेटियों की लाखों रुपये की राशि लौटाने से महिला का इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटियों की लाखों रुपये की राशि लौटाने से महिला का इनकार
विज्ञापन

जरूरतमंदों सहित गरीब तबके के लोगाें ने कमेटियों के माध्यम से जमा करवाया था लगभग लाखों रुपया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जींद रोड स्थित मॉडल टाउन में पिछले कई सालों से कमेटियों के माध्यम से लोगों के पैसे जमा करने वाली एक महिला ने लगभग लाखों रुपये की राशि लौटाने से इनकार कर दिया है। लोग उसके पास पैसे मांगने के लिए जाते हैं, लेकिन लोगों को सीधा जवाब मिल रहा है कि उसके पास पैसे नहीं हैं। पीड़ित कुछ लोग पुलिस तक भी गए हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी महिला भी पुलिस अधीक्षक से मिल चुकी हैं और लोगों पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है।
पीड़ितों ने बताया कि वे लंबे समय से इस महिला के पास अपनी राशि जमा करवा रहे थे। कमेटियों की किस्तें पूरी हो जाने के बाद उन्हें पैसा मिल जाता था। अब कई माह से यह महिला उनके रुपये नहीं लौटा रही है। जब भी पैसे मांगने के लिए जाते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि उनके पास पैसे नहीं हैं। इस संबंध अनाज मंडी चौकी में भी शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुछ लोग बता रहे हैं कि यदि सभी की राशि जोड़ी जाए तो यह एक से डेढ़ करोड़ रुपया बनती है। जबकि कुछ यह भी बता रहे हैं कि कुल राशि 30 से 40 लाख है। असलियत तो जांच के बाद ही सामने आएगी। लेकिन फिलहाल उन लोगों को काफी परेशानी हो रही है, जो दिहाड़ी-मजदूरी करके रुपया जमा करवा रहे थे और अब अपने रुपयों के लिए भटक रहे हैं। पुलिस चौकी प्रभारी बलवान सिंह का कहना है कि शिकायत करने कुछ लोग आए थे। लेकिन उनके पास कोई सुबूत या लिखित में नहीं है तो इसीलिए केस दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें