फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी बताकर ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी बताकर 35000 रुपये ठगे
विज्ञापन

कैथल। एक महिला के साथ ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 35 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें खुद को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारी बताकर एक व्यक्ति ने 35 हजार रुपये तो खाते में जमा करवा लिए लेकिन पार्सल नहीं पहुंचा। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चिरंजीव कालोनी कैथल निवासी मनबीर कौर (42) ने सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी है कि उसने एक ऑनलाइन पार्सल मंगवाया था। पार्सल मंगवाने से पहले उसने लरिथंगा नाम के व्यक्ति द्वारा दिए गए खाता नंबर में 35 हजार रुपए जमा करवाए थे लेकिन आरोपी ने पार्सल नहीं भेजा और उसका नंबर भी ब्लॉक कर दिया। मामले की जांच आर्थिक शाखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामचंद्र को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें