चोरों में मुर्दों के कफन तक को भी नहीं छोड़ा
सीवन। चीका मार्ग पर स्थित शिवपुरी शमशान गृह को चोरों ने सातवीं बार निशाना बनाया। इस बार तो चोर गोदाम में से शव के ऊपर से उतारे गए दोशाले, लोई, चादर की गठरियां जिन्हें हरिद्वार आदि स्थानों पर जा कर जरूरतमंदों में बांट दिया जाता है को चुरा कर ले गए। पिछले तीन सालों से हरिद्वार न जा पाने के कारण पचास से साठ गठरियों में कपड़े गोदाम में पड़े थे। चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चौकीदार के जागने व शोर मचाने के बाद वह भागने में कामयाब हो गए नहीं तो वह गोदाम में रखा लोहा, पाइप आदि और उठा कर ले जाते। सोसाइटी के सदस्य मनोज कुमार एडवोकेट ने बताया की शिवपुरी शमशान घर को चोरों ने सातवीं बार निशान बनाया गया है जिसमें शिवमंदिर का दान पात्र व अन्य कई सामान चोरी हुआ है। लेकिन इस बार कफन के कपड़े चोरी हुए है।