फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्त में आया स्मैक सप्लाई करने वाला सरगना

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्त में आया स्मैक सप्लाई करने वाला सरगना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले में स्मैक सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना को सीआईए-1 ने जींद के गांव जामनी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशा तस्करी के 2 मामलों में शामिल था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि सीआईए-वन इचार्ज इंस्पेक्टर महाबीर की अगुवाई में सहायक उप निरीक्षक तिलकराज, एएसआई बजराज व एचसी राजेश कुमार की टीम ने गांव जामनी जिला जींद से इसी गांव निवासी आरोपी अशोक उर्फ शौकी को गिरफ्तार किया है। सीआईए-वन के एएसआई सत्यवान सिंह की टीम 31 दिसंबर 2016 को ड्रेन पुल करनाल रोड कैथल से आरोपी रोहित उर्फ रिंकू उर्फ टरडू निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी व मोहन लाल उर्फ मोनी निवासी मायापुरी कॉलोनी कैथल को काबू कर उनके कब्जे से 7.5 ग्राम स्मैक बरामद की थी। एक अन्य मामले में एएसआई शिवकुमार की टीम ने 17 मार्च की शाम करीब 5 बजे आरोपी मंजीत उर्फ मीनू निवासी देबन व सागर निवासी पंचपीर मोहल्ला पूंडरी को गांव देबन से काबू किया था। आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पूछताछ में दोनों मामलों में आरोपियों ने कबूला कि वे जामनी निवासी अशोक से स्मैक खरीदकर लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें