फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में पेट्रोल पंप से नकदी लूट कर भाग रहे तीन राज्यों के मोस्ट वांटेड दीपक सहित 5 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में पेट्रोल पंप से नकदी लूट कर भाग रहे मोस्ट वांटेड दीपक सहित 5 गिरफ्तार
विज्ञापन

हिसार एसटीएफ ने राजस्थान पुलिस की सूचना पर गुहला चीका में दिया बड़े ऑपरेशन को अंजाम
पुलिस को देखकर आरोपियों ने किया पुलिस पर फायर, बाल-बाल बचे पुलिस कर्मचारी
तीन पिस्तौल सहित 21 जिंदा कारतूस बरामद किए
गुहला थाने में विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कई राज्यों में मोस्ट वांटेड दीपक सहित पांच बदमाशों को हिसार एसटीएफ ने राजस्थान पुलिस की सूचना पर गुहला में मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए। बाद में सभी को पुलिस ने काबू कर लिया और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत गुहला थाने में केस दर्ज कर लिया है। पिछले दिनों गुहला में एक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर फायरिंग करने सहित सरगना दीपक के खिलाफ हरियाणा, राजस्थान में भी केस दर्ज बताए जा रहे हैं। साथ ही 4 अन्य के खिलाफ कई केस दर्ज हैं।
मिली जानकारी के अनुसार हिसार एसटीएफ को राजस्थान के लुणकरणसर जिला बीकानेर से राजस्थान पुलिस के सिपाही नेक राम सिपाही जय प्रकाश ने सूचना दी थी कि राजस्थान क्षेत्र से एक कार में सवार पांच बदमाश एक पेट्रोल पंप से नकदी लूटकर भागे हैं। जो एक कार में सवार हैं और गुहला क्षेत्र की ओर जा रहे हैं। जहां सूचना मिलने पर पहुंचे हिसार एसटीएफ के एएसआई दिनेश कुमार ने ईएचसी विजय कुमार, सिपाही नवित, सिपाही विवेक, सिपाही दिनेश कुमार के साथ गुहला क्षेत्र में गांव हेमु माजरा रोड पर नाका लगाया। इसी बीच उसी नंबर की एक जेन गाड़ी आती दिखाई दी। जिसेे रुकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक ने गाड़ी को एकदम जान से मारने की नीयत से एकदम पुलिस पार्टी पर चढ़ाने की कोशिश की। फिर साइड से निकलते हुऐ आगे कंडक्टर सीट पर बैठे हुऐ एक व्यक्ति ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस बाल-बाल बच गई। इसके बाद कार को किसी तरह रुकवाकर इसमें सवार पांचों अभियुक्तों को काबू कर लिया गया। जिनकी पहचान आशीष उर्फ मिंटी निवासी चीका के रूप में हुई। उसके पास से एक अवैध 315 बोर का पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद हुए। दूसरे लड़के की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ दीपक निवासी गगड़पुर थाना चीका के रूप में हुई। उसके पास से 12 बोर का अवैध पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद हुए। गुरदीप ने ही पुलिस पार्टी पर फायर किया था। इसी प्रकार से तीसरे की पहचान बादल बेदी निसिंग थाना निसिंग के रूप में हुई। उसके पास से एक अवैध 12 बोर पिस्तौल, जिसमें 3 कारतूस लोड थे, वह बरामद हुआ। चौथे लड़के की पहचान सुखमनजोत उर्फ सुखा जट निवासी गदड़पुर थाना चीका जिला के रूप में हुई। उसके पास से 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पांचवें युवक की पहचान शाहिल उर्फ खान पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी लाईपार जवाहर नगर मंडी आदमपुर जिला हिसार के रूप में हुई। उसके पास से भी 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए। साथ ही घटनास्थल से चले हुए कारतूस का खाली खोल जमीन पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से फायर करने व ड्यूटी में बाधा डालने सहित अवैध शस्त्र रखने के चलते धारा 186, 332, 353, 307, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ गुहला देवेंद्र कुमार ने बताया कि दीपक उर्फ गुरदीप के खिलाफ यहां एक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार पर फायरिंग करने सहित 8 से 10 मुकदमे दर्ज हैं। ये सभी यहां 18 जनवरी को वारदात करके राजस्थान फरार हो गए थे। जहां वे गाड़ी को फाटक पर छोड़ गए थे। इसके बाद एक जेन कार लेकर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात करके भाग रहे थे। हिसार एसटीएफ ने इन्हें मुठभेड़ के बाद काबू किया है। इनमें दीपक व जगरूप के खिलाफ दो मामले तो चीका में दर्ज हैं। साथ ही सुखमनजोत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस इनका रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें