मारपीट कर जाति सूचक शब्द कहने का आरोप, तीन पर केस दर्ज
कैथल। कलायत के गांव बढ़सीकरी कला में मारपीट कर जाति सूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। कलायत पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच डीएसपी को सौंप दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बढ़सीकरी कला निवासी सुरजभान ने बताया कि 20 जनवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव के राजू, बसाऊ व रामबीर ने उसके साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्द कहे है। कलायत थाना एसएचओ ललित मोहन ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर जांच डीएसपी रामकुमार को सौंप दी है।