फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किसानों के खेत से ट्रांसफार्मर का सामान, दो मोटर साइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच किसानों के खेत से ट्रांसफार्मर का सामान, दो मोटरसाइकिल चोरी
विज्ञापन

कैथल। चोरी के तीन मामलों में चोर दो मोटरसाइकिल व पांच किसानों के खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में बिजली विभाग के एसडीओ रवि काजल ने बताया कि 16 जनवरी की रात को गांव सांच में चोर पांच किसानों के खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब एक लाख 10 हजार रुपये आंकी गई है। यह ट्रांसफार्मर देसराज, छात्तर सिंह, रिसल, मान सिंह, मूथरा राम के खेतों में लगे थे। हेड कांस्टेबल जोगिंद्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में चंदाना गेट छातर मोहल्ला निवासी मनोज अग्रवाल ने बताया कि 18 जनवरी को अशोक सिनेमा के पास में कोई उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। हेड कांस्टेबल राजेश ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीसरे मामले में जींद के गांव धनौरी निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि ड्राइविंग स्कूल गढ़ी से किसी ने उसकी स्कूटी चोरी कर ली। एएसआई किताब सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें