दो बाइक सवार युवक एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनकर फरार
सिविल लाइन पुलिस ने दो बाइक सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया
कैथल। उधोग मार्ग पर देवीगढ़ रोड के पास दो बाइक सवार युवक एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। सिविल लाइन पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भानपुरा निवासी कुलदीप ने बताया कि सात जनवरी को वह उधोग मार्ग पर जा रहा था। देवीगढ़ रोड के पास में दो बाइक सवार युवक आए। जिन्होंने उसका मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। छीना गया मोबाइल फोन करीब सात हजार रुपये का था। एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।