कैथल। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नए 11 केस सामने आए। 14 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। अब जिले में 129 संक्रमित मरीज हैं।
संक्रमित मरीजों में से 99 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। दो मरीजों का इलाज नागरिक अस्पताल कैथल, एक का एल्केमिस्ट पंचकूला में, दो मरीजों का इलाज शाह अस्पताल में कराया जा रहा है। इसी तरह पीजीआई चंडीगढ़ में 11 मरीज, सिग्नस अस्पताल में सात, करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में पांच, जीआईएमएस अस्पताल हिसार में एक मरीज और नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में एक मरीज का इलाज कराया जा रहा है।
डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में 14 हजार 150 कोरोना संक्रमितों में से 13 हजार 651 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले की रिकवरी दर 96.4 प्रतिशत है। पॉजिटिव दर 3.3 प्रतिशत है और मृत्यु दर 2.6 प्रतिशत है। होम आइसोलेशन में रह रहे कुल 12235 लोगों में से 12136 मरीज ठीक हो चुके हैं। डीसी ने कहा कि जिले मेें अब तक 16 लाख पांच हजार 342 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से आठ लाख 85 हजार 425 को पहली डोज, सात लाख 15 हजार 212 को दूसरी डोज और 4705 लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी हैं। सोमवार को 5765 लोगों का टीकाकरण किया गया।