फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सुविधाओं को पुख्ता करने की दिशा में विभाग का एक और बड़ा कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को पुख्ता करने की दिशा में विभाग ने एक और बड़ा कदम उठाया है। विभाग की ओर से जिले के तीन अस्पतालों सीवन, पूंडरी और राजौंद सीएचसी के विस्तार का निर्णय लिया गया है। विभाग अब इन तीनों अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाएगा। 30-30 बेडों वाले तीनों अस्पताल अब 50-50 बेड के किए जाएंगे। अधिकारियों ने अस्पतालों के विस्तार और बेडों की संख्या बढ़ाने से संबंधित प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों अस्पतालों का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। अब प्रस्ताव स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण तब होता है, जब उसके अधीन आने वाले लोगों की संख्या कम से कम एक लाख हो। 30 हजार की आबादी पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होता है। इसके अलावा पांच हजार आबादी के लिए हेल्थ वेलनेस सेंटर का निर्माण किया जाता है। फिलहाल सीवन, पूंडरी और राजाैंद सीएचसी में 30-30 बेडों की व्यवस्था है। तीनों अस्पतालों में रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज जांच और इलाज के लिए पहुंचते हैं। मौसम के अनुसार फैलने वाली बीमारियों के दौरान बेडों की कमी रहती है। ऐसे में मरीजों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए विभाग ने इनमें बेडों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें