फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्पण पोर्टल से जुड़कर योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाएं : मनोहर

विज्ञापन
Connect with the Samarpan Portal and take the schemes to the needy: Manohar - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भूतपूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बनाए समर्पण पोर्टल के साथ जुड़कर सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने में पूर्ण मदद करें। जरूरतमंद व्यक्ति की सेवा करने में विशेष आनंद की अनुभूति होती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीसी के माध्यम से प्रदेश के सभी भूतपूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से जुड़कर सरकार की स्कीमों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के जीवन उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को मिलना चाहिए, लेकिन कुछ ऐसे लोग होते हैं, जिनको योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती, जिससे वे उनसे वंचित रह जाते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समर्पण पोर्टल शुरू किया गया है, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारी और भूतपूर्व सैनिक इस पोर्टल से जुड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये सेवानिवृत्त कर्मचारी और भूतपूर्व सैनिक एक महत्वपूर्ण सेतू का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समर्पण पोर्टल से योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आएगी। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी और भूतपूर्व सैनिक सेवा परमो-धर्म की भावना के साथ समर्पण पोर्टल समर्पण डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन से जुड़ें।
विज्ञापन

वीसी को देखने और सुनने के बाद डीसी प्रदीप दहिया ने मौजूद भूतपूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समर्पण पोर्टल से जुड़कर सरकार की योजनाओं को जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने में पूरा सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर एसडीएम डा. संजय कुमार, नगराधीश अमित कुमार व जिला खजाना अधिकारी प्रवीन कुमार गर्ग, जिला सैनिक बोर्ड से मुकेश कुमार, संजीव कुमार सहित अनेक भूतपूर्व सैनिक व सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें