फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार व बेंच के बेहतरीन रिश्तों से मुवक्किलों को मिलेगा न्याय-सत्र न्यायाधीश

विज्ञापन
पदभार ग्रहण करते हुए बार एसोसिएशन के प्रधान रविंद्र तंवर व अन्य पदाधिकारी - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। राज्य सरकार के द्वारा कोविड-19 की तय की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सेशन जज नरेश कात्याल ने शिरकत की। उनके साथ अतिरिक्त सेशन जज श्री कृष्णकांत व एसीजेएम प्रवेश सिंगला मौजूद थे। पूर्व सचिव मनीष राठी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी के सचिव करण कालड़ा को कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए सेशन जज नरेश कत्याल ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बार व बेंच के बेहतरीन रिश्तों से मुवक्किलों को न्याय मिलने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि वकीलों की बड़ी पुरानी मांग चली आ रही है कि नया चैंबर ब्लॉक बनाया जाए। क्योंकि वकीलों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। चैंबर निर्माण के लिए एक प्रारूप तैयार करके अपने स्तर पर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि उच्च न्यायालय की बिल्डिंग कमेटी के सामने यह मामला विचार के लिए शीघ्र लाया जाएगा।
कैथल बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान रविंद्र तंवर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान वकीलों के सामने आर्थिक तंगी आ जाती है, उसके समाधान के बारे में हरियाणा सरकार व हरियाणा और पंजाब हाईकोर्ट के सामने समाधान के बारे में प्रमुखता से मांग उठाने का काम करेंगे। रविंद्र तवंर ने कहा कि लंबे समय से नए चैंबर बनाने की प्रक्रिया को अब सिरे चढ़ाने के लिए बेहतरीन कदम उठाए जाएंगे, ताकि जल्द से जल्द नए अधिवक्ताओं को नए चैंबर उपलब्ध करवाए जाएं। मंच संचालन कर रहे कार्यकारिणी के महासचिव करण सिंह कालड़ा ने कार्यकारिणी का परिचय करवाया। इस मौके पर पूर्व प्रधान नफे सिंह बेरवाल, उप प्रधान संजीव बतान व सह-सचिव सुनिता, कोषाध्यक्ष संजीव सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान रणबीर पराशर, पूर्व प्रधान अशोक गौतम, पी.एल भारद्वाज, रमेश गुप्ता, सुभाष चुघ, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद खुरानिया, पूर्व सचिव मनोज चौहान, जगदीप तंवर, आरके निझावन, पूर्व सचिव सुरेंद्र रांझा, पूर्व उप प्रधान प्रदीप धारीवाल, पूर्व सह-सचिव रितेश सिरोही, कोषाध्यक्ष हेमराज वधवा, अधिवक्ता बलबीर बंसल, राहुल गुप्ता, अतुल गोयल, गौरव मित्तल, आदित्य गर्ग मानस,आशुतोष शर्मा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें