फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता और किसानों में झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पीडल में रक्तदान शिविर के दौरान किसान संगठनों द्वारा भाजपा नेता मांगेराम जिंदल के खिलाफ नारेबाजी कर कथित रूप से हाथापाई की गई। शिकायत के आधार पर चीका पुलिस ने करीब चार दर्जन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पीडल गांव में रविवार को एक सामाजिक संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें भाजपा नेता मांगेराम जिंदल को शिरकत करनी थी। जैसे ही नेता कार्यक्रम में पहुंचे तो पहले से ही वहां मौजूद किसानों व ग्रामीणों ने घेराव किया। आरोप है कि हाथापाई के बाद भाजपा नेता की गाड़ी पर किसी ने पत्थर मारे जिससे शीशे टूट गये। दूसरी ओर एक किसान जय भगवान भी घायल हो गया। नेता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें