फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व आज से, शीतल पुरी तालाब के घाट की सफाई कराई

विज्ञापन
Chhath festival from tomorrow, got the ghat of Sheetal Puri pond cleaned - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
छठ पूजा का त्योहार सोमवार से शुरू हो रहा है। पर्व को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा शीतल पुरी तालाब के घाट पर यह पर्व मनाया जाएगा। पर्व मनाने वाली संस्था जन विकास सेवा समिति ने तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

रविवार को समिति प्रधान बीएन शास्त्री की अगुवाई में संस्था सदस्यों ने तालाब पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान नगर परिषद के एक्सईएन हिमांशु लाटका व सचिव मोहन लाल ने सफाई को लेकर जायजा लिया व सफाई कर्मचारियों को अच्छे ढंग से सफाई करने के निर्देश दिए। समिति की ओर से लगातार पांचवीं बार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पर्व की तैयारियों को लेकर समिति पदाधिकारियों व सदस्यों की एक टीम का गठन किया गया है। पर्व के दिन पूजा-अर्चना के बाद जागरण होता है और अगले दिन भंडारा लगाया जाता है। 250 से 300 परिवारों के करीब पांच से छह हजार लोग तालाब पर इस पर्व को मनाते हैं। अब छठ पूजा को लेकर घरों में भी तैयारी शुरू हो गई हैं। घरों में साफ-सफाई कर सजावट का कार्य किया जा रहा है, व्रत को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें