फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भिजवाने के नाम पर लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजौंद पुलिस ने यूरोप के एक देश भिजवाने के नाम पर 15 लाख 14 हजार की धोखाधड़ी करने के आरोप में पिता-पुत्री सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पानीपत के रेरकलां गांव के मेहरपाल ने इस संबंध में राजौंद पुलिस से शिकायत की थी। मेहरपाल ने बताया कि राजौंद का रामकुमार रिश्ते में उसका ताऊ लगता है। वह उनके घर पर आता-जाता था। उसने उसके पिता को यूरोप के एक देश में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। कहा कि उसकी लड़की विदेश में रहती है। विदेश में नौकरी लग गई तो प्रतिमाह एक लाख की कमाई कर सकेगा। मेहरपाल ने बताया कि उसके घर वाले झांसे में आ गए और आरोपी के साथ 15 लाख 14 हजार में विदेश भेजने की बातचीत हो गई। आरोपी के कहे अनुसार उन्होंने राशि के साथ मेहरपाल के सभी दस्तावेज भी दे दिए।
इसके बाद आरोपी ने उसके पासपोर्ट व वीजा दिया और उसे दिल्ली से दुबई भेज दिया। वहां पर दो-तीन घंटे का स्टे बताकर उसे दुबई में 40 दिन तक रखा गया। फिर उसे दुबई से रूस भेज दिया। जब उसने कस्बा ढांड के एजेंट महावीर और मनीषा से यूरोप के देश भेजने की बात कही तो कहा गया कि खर्च काटकर बाकी रकम वापस दे दी जाएगी लेकिन कोई पैसा वापस नहीं मिला। मामले के जांच अधिकारी राजौंद थाना के सब इंस्पेक्टर वीरभान ने बताया कि पुलिस ने मेहरपाल की शिकायत पर कस्बा राजौंद के रामकुमार, उसकी बेटी मनीषा और कस्बा ढांड के एजेंट महावीर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें