फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई जगहों पर गरज चमक व तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जिले में मौसम का मिजाज फिर बदल सकता है। बुधवार की रात गरज-चमक के बाद बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद लोगों में भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है लेकिन तेज हवाओं के अनुमान ने सशंकित भी कर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं इससे ज्यादा नुकसान न हो जाए।
विज्ञापन

इस सीजन में पहली बार पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। मंगलवार इस सीजन में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई। यह 25 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर गर्म हवाओं ने लोगों को झुलसाया तो बिजली की कटौती भी परेशानी का सबब बनी।
अप्रैल में ही लोगों को मई-जून की गर्मी का अहसास होने लगा है। तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। इंसान ही नहीं जानवर भी इतनी गर्मी में परेशान हैं। दिनभर लोगों को घरों में दुबकना पड़ रहा है। बिजली न रहने पर गर्मी में जीना दुश्वार हो जाता है। लोग पसीने से तर-ब-तर रहते हैं। मौसम समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि 20 अप्रैल की रात को बादलों की गरज चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। वहीं कई जगहों पर बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें