फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल के मालिक पर हमला करने में 16 पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका के खुशहाल माजरा रोड पर गणेश मील पर 16 लोगों ने घुसकर कर मालिक व उसके बेटे के साथ हाथापाई की। गुहला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खुशहाल माजरा रोड चीका निवासी मौलक राम गोयल ने बताया कि वह गणेश राइस मिल एंड जनरल इंडस्ट्री खुशहाल माजरा रोड चीका का मालिक है। नौ जुलाई को करीब 12 बजे वह व उसका बेटा शुभम अपने राइस मिल में बैठे थे। उसके राइस मिल में एक-एक करके 10 कार आईं। इनमें लगभग चार से पांच व्यक्ति हर गाड़ी में सवार थे। राइस मिल में आते ही आरोपियों ने उसके कार्यालय पर हल्ला बोल दिया। उसके साथ हाथापाई करने की कोशिश की, गालीगलौज व जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि आरोपियों ने रंगदारी मांगी लेकिन उन्होंने दी नहीं। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
हमला करने वालों में गुहला निवासी छज्जू राम, सूरजभान, महेंद्र पाल, विनोद कुमार, जीवन सिंगला, राजकुमार, संदीप, कुकू ग्रोवर, राजेंद्र कुमार, चरणदास, बृजलाल, रामनिवास, सतीश कुमार, राजेंद्र, राजकुमार जिंदल व बनारसी दास आदि शामिल थे। जांच अधिकारी बताया कि जयभगवान ने बताया कि 16 लोगों को नामजद किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें