फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड जाम करने वाले 85 किसान नेताओं पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कैथल में शनिवार को लगाए गए जाम के मामले में पुलिस ने दो थानों में केस दर्ज किया है। जिसमें करीब 85 लोगों को आरोपी बनाया गया है। सबसे ज्यादा तितरम मोड़ पर जाम लगाने में शामिल रहे रहे 75 किसान नेताओं पर केस दर्ज किया गया है। वहीं चीका पटियाला रोड जाम करने वाले दस किसानों के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल नरेश कुमार ने शिकायत में बताया कि दोपहर बाद तितरम मोड़ पर गैर कानूनी तरीके से कोविड महामारी के समय सरकार द्वारा जारी गाइड लाइनों की अवहेलना करके नेशनल हाईवे 152 पुल के नीचे व ऊपर दोनों जगह जाम लगाया गया। इस दौरान लगभग 100 लोग मौजूद रहे। जो भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले नारे बाजी कर रहे थे। पुलिस ने 25 लोगों को नामजद करते हुए 50 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें भाकियू नेता होशियार सिंह, महेंद्र सिंह कामरेड, महाबीर, जसविंद्र भाणा, बसाऊ, रणबीर फौजी, रामेश्वर, रणधीर, कमला, अनिल, जगबीर, किशन, हरसिंह, भारत, सिल्ला, राजेश, शमशेर, अजमेर, नफे सिंह, देवीलाल, मनजीत, नरेंद्र, रवि मेहला, बिट्टू व 50 अन्य आरोपी बनाए गए हैं।
इसी प्रकार नायब तहसीलदार विरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सब डिविजन गुहला में जून 2019 से नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत है। शनिवार को वह उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार कानून व्यवस्था ड्यूटी के संबंध में बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट कस्बा चीका सदरहेंडी टटियाना से होते हुए हांसी बुटाना नहर टटियाना पुल के पास पहुंचा। यहां हांसी बुटाना नहर पुल पर लगभग 70/80 लोग भारतीय किसान यूनियन के नारे लगाते हुए पटियाला चीका रोड को जाम किये मिले। जिनमें चमकौर सिंह वासी थेह बनेडा जिला उपप्रधान भाकियू, सुभाष पुनिया भागल, हरदीप सिंह, गुरदीप सिंह बदसूई, जरनैल सिंह जैली थेह बनहेड़ा, अमरजीत सिंह टटियाना, अंग्रेज सिंह नंदगढ, रामदिया बलबेहड़ा, साहब सिंह संधु पीड़ल, गुरदेव सिंह देबु हलका प्रधान मुख्य भूमिका निभा रहे थे। इन सभी ने सड़क जाम करके लोगों के आवागमन में बाधा पहुंचाई है। इन लोगों की ओर से दोपहर एक बजकर तीस मिनट से लेकर शाम सात बजे तक चीका पटियाला रोड को करके रखा था और लगातार सरकार विरोधी नारे लगाते रहे। पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ अधिनियम 147/149/341/283 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें