फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदी से टकराकर पलटी कार, तीन घायल

विज्ञापन
Car overturned after colliding with Nandi, three injured - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
अंबाला रोड पर नंदी से टकराने के बाद कार पलट गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे में नंदी की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहरवासी राजू श्याम, राजू डोहर ने बताया कि हादसा इतना खतरनाक था कि कार तीन बार पलटी है और नंदी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में दो व्यक्ति और एक बच्चा सवार थे। जिसमें बच्चे को अधिक चोटें लगने की जानकारी मिली है। उसे अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

राजू डोहर ने कहा कि शहर में न तो पशुओं की समस्या का समाधान हो रहा है और न ही स्ट्रीट लाइटों की समस्या का। शहर में अधिकतर स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं और सड़कों पर पशु बैठे हुए हैं। जिस कारण शहर में लोगों को परेशानी हो रही है और हर रोज हादसे हो रहे हैं। पहले भी मांग उठाई जा चुकी है। उनकी अब फिर मांग है कि इन दोनों समस्याओं का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें