फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से वापस घर लौट रहे कार चालक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड क्षेत्र में अपनी ससुराल से वापस कुरुक्षेत्र में अपने घर वापस लौट रहे कार चालक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस में मृतक के दोस्त की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में ढांड थाना में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चिरंजीव कॉलोनी निवासी नितिन गोयल (31) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीमा कंपनी में कार्य करता है। सोमवार को उसका दोस्त बिशन स्वरूप कॉलोनी पानीपत निवासी परविंद्र अपनी पत्नी को हिसार छोड़कर कुरुक्षेत्र आ रहा था। इस दौरान वह कैथल में उसे मिला। इसके बाद वह अपनी कार में सवार होकर कुरुक्षेत्र की ओर रवाना हुआ। उनके पीछे-पीछे नितिन अपने दूसरे दोस्त साजन बिशन गढ़ कॉलोनी अंबाला रोड कैथल की कार में सवार होकर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए। जैसे ही वे सुबह साढ़े नौ बजे सोलु माजरा के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने परविंद्र की कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक परविंद्र को गंभीर चोटें आई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने परविंद्र को मृत घोषित कर दिया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें