फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: वास्तविक खर्च व आय पर आधारित बजट होगा पेश

Tue, 04 Apr 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। नगर परिषद के हाउस की बजट बैठक आगामी 10 अप्रैल को होगी। इसके लिए एजेंडा जारी किया है। इस बार बजट नए तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें फर्जी अनुमान नहीं लगाया जा सकेगा। परिषद के वास्तविक खर्च एवं आय को देखते हुए बजट प्रस्तुत किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, लगभग 60 से 70 करोड़ रुपये का शहर का बजट इस बैठक में पास किया जा सकता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले सप्ताह हुई नगर परिषद की हाउस की बैठक से पहले निर्धारित बजट बैठक को स्थगित कर दिया था। इसका कारण नए सिरे से बजट पास करने के विभागीय आदेश थे। इस बार बजट को वास्तविकता के निकट रखने के लिए विभाग ने नए निर्देश जारी किए हैं। जिन शहरों में पहले बजट पास हो चुका है, उनमें भी बजट के लिए फिर से बैठक बुलाई जाएगी।

नगर परिषद ईओ कुलदीप मलिक ने बताया कि अतिरिक्त निदेशक वाईएस गुप्ता ने बैठक लेकर निर्देश जारी किए हैं कि बजट को वास्तविकता के निकट रखा जाए। जितना आय होती है और जितना खर्च होता है, उसके निकट ही बजट पास किया जाए। इसके लिए उन्होंने विस्तृत जानकारी दी है। उन्हीं के निर्देशानुसार आगामी दस अप्रैल को नगर परिषद की हाउस की बजट बैठक बुलाई है। इसमें शहर का बजट पास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें