फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की मौत, चार घायल, दोनों पक्ष के 18-20 लोगों पर केस दर्ज

Sun, 06 Feb 2022 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)

सार

एक पक्ष से सात के खिलाफ हत्या और दूसरे पक्ष से 10-12 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ है। गोली चलने के आरोप की पुष्टि करने में जुटी है पुलिस। 
विज्ञापन
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूंडरी। डीग गांव में शुक्रवार की रात भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठियां चलीं। फायरिंग भी हुई लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। मारपीट में ठेकेदार के कारिंदे की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही एक पक्ष से सात और दूसरे पक्ष से चार नामजद एवं 10-12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पबनावा गांव निवासी 24 वर्षीय अंकित डीग गांव में ठेके पर कारिंदा के रूप में काम करता था। ठेकेदार की दूसरे पक्ष से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। शुक्रवार की रात दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठियां चलीं। इसमें अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे पक्ष से हिरके राम, सीलो देवी, धनपत और राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। रात में मारपीट की सूचना मिलने पर पूंडरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल अंकित को पूंडरी सीएचसी में भर्ती करवाया जहां से उसे कैथल रेफर कर दिया गया। कैथल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था।
विज्ञापन


वह तीन वर्ष से डीग गांव में रहता था। जिला अस्पताल में मृतक के चाचा जसबीर ने बताया कि शुक्रवार की रात दो बजे अंकित को चोट लगने की सूचना मिली थी। घर से निकल ही रहे थे कि फोन पर मौत की सूचना मिल गई। अस्पताल आकर देखा तो उसके सिर और बाजू में चोटें लगी हुईं मिलीं। बताया कि अंकित डीग गांव में जगदेव ऊर्फ जग्गा के ठेके पर बतौर कारिंदा काम करता था।

दूसरी ओर इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से धनपत की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार जगदेव, उसके भाई रिंकू, संजू सहित 10-12 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इसी पक्ष पर फायरिंग का भी आरोप है। घायलों ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद में रात को उन पर हमला किया गया है।

एसएचओ शिव कुमार ने बताया कि पबनावा निवासी जसबीर सिंह की शिकायत पर होशियार सिंह, राजीव, अंकित, बलिंदर, धनपत, हिरके पुत्र कवरभान, कवरभान पुत्र चतर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष में धनपत की शिकायत पर चार नामजद सहित 10-12 अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। इसी पक्ष पर फायरिंग के आरोप हैं लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। जांच की जाएगी कि फायरिंग हुई है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें