कैथल। बालाजी ट्रैक्टर मार्केट में तीन दुकानों पर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी पहली शिकायत में खालसा बैटरी दुकान के संचालक नरसी सैनी ने बताया कि उसकी दुकान से लगभग 12 बैटरी चोरी हुई है। इनमें से 6 बैटरी नई व 6 बैटरी पुरानी है।
दूसरी शिकायत के अनुसार आरोपियों ने एक दुकान से कबाड़ी का सामान चुरा लिया। तीसरी दुकान मिस्त्री कश्मीर सिंह की है, जहां से आरोपियों ने एल्युमीनियम का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।