फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहला और चीका के एसएचओ पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बुधवार को हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर स्थित गांव खरकां में से लगभग 45 करोड़ रुपये कीमत की छह किलो हेरोइन बरामद होने के बाद बृहस्पतिवार को सबसे पहले गाज बॉर्डर एरिया के दोनों पुलिस थानों के प्रभारियों पर गिरी है। एसपी मकसूद अहमद ने तुरंत प्रभाव से दोनों थानों के प्रभारियों का तबादला कर दिया है। आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई भी देखने को मिल सकती है। उधर, क्षेत्र में दिन भर हेरोइन बरामदगी का मामला चर्चा का विषय बना रहा। गांव खरकां में भी चर्चाएं गरम रहीं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि डीआरआई की टीम ने बुधवार को गांव खरकां में छापा मार कर बलजिंद्र उर्फ काला नामक व्यक्ति के घर से लगभग 45 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की थी। स्थानीय पुलिस को इस कार्रवाई की भनक उस समय लगी, जब टीम आरोपी के घर पहुंच गई थी। स्थानीय पुलिस इतनी बड़ी खेप का पता लगाने में पूरी तरह से असफल रही थी। संभवत: इसी कारण एसपी ने बॉर्डर एरिया के दोनों पुलिस थानों के प्रभारी बदल दिए।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार, एसपी मकसूद अहमद ने बृहस्पतिवार को तीन इंस्पेक्टरों व एक एसआई का तबादला कर दिया है। एसएचओ चीका से राजेंद्र को ढांड थाना प्रभारी, एसएचओ ढांड राजेश को गुहला थाना प्रभारी, वेल्फेयर इंस्पेक्टर लहणा को एसएचओ चीका थाना प्रभारी, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर दलबीर को वेल्फेयर इंस्पेक्टर व एसएचओ गुहला रमेश चंद को स्पेशल डिडेक्टिव यूनिट दो में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उधर, हेरोइन बरामदगी का मामला गांव खरकां में मामला चर्चा का विषय रहा। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा कि उनके गांव से हेरोइन की इतनी बड़ी खेप बरामद हुई है। लोग इस बात से भी हैरान हैं कि सामान्य सा दिखने वाला बलजिंद्र इतनी बड़ी खेप रखे हुए था।
कई कर्मचारियों को नोटिस की चर्चा
ऐसी भी चर्चाएं हैं कि एसपी कैथल ने हेरोइन बरामदगी मामले में लापरवाही मिलने पर कई कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं। पुलिस सूत्रों ने भी खबर पर मुहर लगाई है लेकिन किसी जिम्मेदार पुलिस अफसर ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें