फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

267 पर पहुंचा एक्यूआई, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

विज्ञापन
AQI reached 267, injurious to health - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
कैथल। जिले का एक्यूआई बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने लगा है। शनिवार को एक्यूआई का स्तर 267 दर्ज किया गया। बीत 15 दिनों में एक्यूआई सामान्य स्तर पर एक बार भी नहीं आया। दिवाली के बाद एक्यूआई 400 के पर हो गया था। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक माना जाता है।
विज्ञापन

वायु में प्रदूषण का स्तर बढ़ जाने से सबसे ज्यादा परेशानी सुबह और शाम के समय होती है। शाम के समय बाइक या पैदल चलते समय आंखों में जलन होने लगती है। सांस लेने में परेशानी होती है। दमा के रोगियों के लिए तो घरों से निकलना ही मुश्किल हो जाता है। बता दें कि मौसम में नमी होने के कारण इंडेक्स का स्तर कम नहीं होता। प्रदूषण के कण आसमान में जाकर रुक जाते हैं। तेज हवा चलने और बारिश होने के बाद ही यह स्तर कम हो सकता है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि हवा में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए लगातार पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। उम्मीद है जल्द एक्यूआई सामान्य स्तर पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें