फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे अंत्योदय ग्राम उत्थान मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार योजना के तहत 30 नवंबर से 21 दिसंबर तक खंड एवं नगर पालिका स्तर अंत्योदय ग्राम उत्थान मेला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित एसडीएम और जिला नगर आयुक्त को मेले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि 30 नवंबर और 2 दिसंबर को कार्यालय खंड जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कैथल, 7 दिसंबर को कार्यालय खंड जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कलायत में मेला लगाया जाएगा। इसके अलावा 9 दिसंबर को कार्यालय खंड जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजौंद, 13 दिसंबर को कार्यालय खंड जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ढांड, 15 दिसंबर को कार्यालय खंड जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी पूंडरी में मेला लगाया जाएगा। वही 17 दिसंबर को कार्यालय खंड जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सीवन और 21 दिसंबर को कार्यालय खंड जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गुहला में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार ही संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी/ कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सचिव नगर पालिका और मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना में शामिल परिवारों को निर्धारित मेले में बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें