फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन के किए गए थे फर्जी हस्ताक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत नगर पालिका में एक्सईएन के फर्जी हस्ताक्षर करके बिल अदायगी के मामले में एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पीआरओ प्रदीप नैन ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने नरवाना निवासी मनदीप को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि कार्यकारी अभियंता नगर परिषद कैथल की शिकायत पर कलायत थाने में दर्ज मामले अनुसार उक्त आरोपी द्वारा निर्माणाधीन नगर पालिका भवन कलायत के 4210 583 के बिल की अदायगी के लिए कार्यकारी अभियंता के फर्जी हस्ताक्षर करके फाइल प्रस्तुत की थी। मामले में पहले ही आरोपी कलायत निवासी भगवानदास को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी मनदीप के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें