फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से हमला करने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजधार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि खरौदी निवासी 25 वर्षीय रिंकू को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

खरकां निवासी अनाहद की शिकायत के अनुसार गत तीन दिसंबर को जब वह स्कूल से पेपर देने के बाद अपने दोस्त सलेमपुर निवासी हर्षित के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था तो गुहला रोड बस स्टैंड के सामने बाइक से आए अज्ञात युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। इस संबंध में पुलिस ने चीका थाने में केस दर्ज किया है। मामले में पहले ही चार आरोपियों विक्रम, सुखविंद्र, साहिल और रोहित को गिरफ्तार किया जा चुका है। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद किए जा चुके हैं। अब पुलिस ने रिंकू को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें