फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण विषय पर अंजलि शर्मा ने दिया सबसे अच्छा भाषण

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से विश्व जल दिवस पर राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका में नारा लेखन, पोस्टर बनाओ व भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में जनसंचार, पर्यटन, बीए व बीकॉम की छात्राओं ने भाग लिया। विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान जल संरक्षण विषय पर अंजलि ने सबसे अच्छा भाषण दिया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र अरोड़ा ने कहा कि आज के समय में पानी को बचाना जरूरी है। अरोड़ा ने बताया कि महाविद्यालय में 1200 के करीब छात्राएं हैं। ये सभी छात्राएं पानी बचाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। उन्होंने बताया कि पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में काजल प्रथम, राधिका वर्मा द्वितीय और नेहा खान तृतीय रही। नारा लेखन में नेहा खान ने प्रथम, सिमरन कौर द्वितीय व राधिका वर्मा तृतीय रही। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में अंजलि शर्मा प्रथम, सिमरन द्वितीय और हरजीत कौर तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर जल संरक्षण का संदेश दिया। वहीं छात्राओं ने भाषण के माध्यम से जल के महत्व पर प्रकाश डाला। स्लोगन लेखन करने वाली छात्राओं ने भी स्लोगन बनाकर जल बचाने का संदेश दिया। विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने छात्राओं को पानी का महत्व समझाया। इसमें बताया गया कि किस प्रकार से देश में पानी की बर्बादी के कारण भूमिगत जल स्तर लगातार गिर रहा है। दीपक कुमार ने छात्राओं को जल संरक्षण संबंधित पांच आर रिड्यूस, रियूज, रिचार्ज, रिसाइकल व रिस्पेक्ट के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रोफेसर जितेंद्र, रजनी गुप्ता, अनिल कुमार, डॉ. रविशंकर, दर्शन सिंह, डॉ. सोमबीर सिंह, सुखविंदर सिंह व प्रियंका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें