फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हो रहा चहुंमुखी विकास : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजौंद। असंध से भाजपा के विधायक योगेंद्र राणा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनीराम शर्मा के आवास पर पहुंचे। जहां नगर के गणमान्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ-साथ का विकास लेकर आगे बढ़ रही है। विधायक ने कहा कि वह लगातार लोगों के बीच जाकर लोगों की समस्या सुनकर उनके समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में लगातार चहुंमुखी विकास हो रहा हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार जनता के लिए बनी है,ऐसे में अधिकारी जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें। उन्होंने कहा की मंडियों में गेहूं खरीद को लेकर भी सरकार पूरी तरह गंभीर है। गेहूं और सरसों की फसल बड़ी मात्रा में मंडियों में आ रही है। ऐसे में फसल खरीद का कार्य सुचारु रुप से चलाने के लिए अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न आने दे। उन्होंने कहा कि गेहूं सीजन के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर वह निरंतर मंडियों का दौरा करते रहेंगे। इस दौरान मनीराम शर्मा, मास्टर शंकर स्वरूप, सतपाल शर्मा, दीपा पंडित, देवेंद्र कुमार, मनमोहन शर्मा, निरंजन कौशल, प्रदीप कुमार मनोज कुमार, प्रवीण शर्मा,अमित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें