फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकारी स्कूलों में दाखिला संख्या बढ़ाने के लिए मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल /सीवन। जिले में शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रवेश उत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत अब सरकारी स्कूलों में दाखिला संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने पंचायतों का सहयोग मांगा है। विभाग ने इस मुहिम में पंचायतों से भी शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीवन खंड के सरकारी स्कूल के सरपंच ने स्वयं अपने बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूल में करवाया है। उनकी इस पहल के बाद अन्य ग्रामीण भी आगे आए हैं और निजी स्कूल की बजाय सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने का फैसला लिया है। इसके बाद स्वयं डीईओ रामदिया गागट खानपुर गांव के स्कूल का दौरा कर चुके हैं। वहीं, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से सरकारी स्कूलों में दाखिला संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके माध्यम से अभिभावकों को सरकारी स्कूल में अपने बच्चों का दाखिला करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को आठवें दिन खरकड़ा, भूना व खरौदी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरौदी व थेह नेवल के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में अभियान के तहत जागरूक किया।
संघ के राज्य महासचिव रामपाल शर्मा, जिला प्रधान रामफल दयोहरा ने खानपुर की ग्रामीण पंचायत की ओर से गांव के सभी बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करवाने के फैसले का संगठन की तरफ से स्वागत किया। कहा कि दूसरी ग्राम पंचायतों से भी इस तरह के फैसले लेकर शिक्षा के सार्वजनिक ढांचे को मजबूत करने की उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों को हमारे पूर्वजों ने अपनी जमीन देकर, अपने पैसों से भवन बनाकर इस उम्मीद से खड़ा किया था कि आने वाली पीढ़ी इनमें शिक्षा ग्रहण करेगी और सरकारी रोजगार प्राप्त करने के साथ साथ बेहतर समाज का निर्माण करेंगी। पर प्राइवेट स्कूलों की बनावटी चकाचौंद और सामाजिक दिखावे के चलते अभिभावक अपने बच्चों को इन स्कूलों में भेज रहे हैं।जबकि हर तरह की सुविधा व प्रशिक्षित शिक्षकों के होते हुए भी सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या का कम होना चिंता का विषय है।
विज्ञापन

अत: संगठन ने पहले भी कई बार इस तरह के अभियान चलाकर और अध्यापकों व छात्रों के अभिभावकों के बीच जाकर सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। इस मौके पर जिला सचिव अमरनाथ किठानिया,जिला कैशियर शीशपाल, संगठन सचिव सुरेश द्रविड़,ऑडिटर कर्मचंद केसर,वरिष्ठ उपप्रधान विद्यावती, सावित्री देवी, ब्लॉक प्रधान कृष्ण आर्य, सतपाल पांचाल,संदीप जलंधरा, सतीश कुमार, विजय क्योड़क, मस्त राम शास्त्री व महावीर अटवाल आदि मौजूद थे।

प्रवेश उत्सव के लिए बैठक में किया विचार-विमर्श
नगर के पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सीवन में सीवन क्लस्टर के सभी स्कूलों की प्रवेश उत्सव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में दाखिला अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला प्रशिक्षण संस्थान कैथल से प्रवक्ता विज्ञान गुरनाम ने दाखिला अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने छात्रों को 100 प्रतिशत अगली कक्षा में स्थानांतरण, ऑफलाइन व ऑनलाइन, ड्रॉप आउट छात्रों की सूची, छात्रों के प्रवेश को प्राथमिकता, डोर तो डोर सर्वे, विद्यालयों की सुविधाओं का मीडिया में प्रचार करना, पंचायत, एसएमसी, आंगनबाड़ी व नगर पालिका की मदद से नामांकन करवाना आदि विषयों पर विशेष तौर पर जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में क्लस्टर मुखिया धर्मपाल ने सभी स्कूल मुखिया को अधिक से अधिक नामांकन करवाने के लिए प्रोत्साहित किया व डाइट प्रवक्ता गुरनाम का आभार व्यक्त किया। इस बैठक में सतीश, करनैल सिंह, शालिनी, अमर राविश, रेखा, सुरेश कुमार, यशपाल, सुमन, सविता, पिंकी, विनोद व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें