फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की घोषणा के ढाई साल बाद अब फाइनल विकास कार्य

विज्ञापन
After two and a half years of Chief Minister's announcement, now the final development work - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
फरवरी 2019 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल शहर में दस करोड़ रुपये के विकास कार्यों का एलान किया था। पहले तो यह राशि सीएम की घोषणा के तहत कोड लगने के इंतजार में नहीं मिल पाई। जब कोड लगकर राशि नगर परिषद कैथल को प्राप्त हो गई तो निवर्तमान पार्षदों की आपसी खींचतान के चलते इसे खर्च नहीं किया जा सका था। अब नगर परिषद ने पूरी ग्रांट के खर्च का खाका तैयार कर लिया है। जिससे शहर में कई बड़े व छोटे विकास कार्य करवाए जाएंगे। लगभग 3 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का टेंडर छोड़ दिया गया है। लगभग 7 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का टेंडर छोड़ने की तैयारी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की थी कि शहर में विकास कार्यों पर 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद चुनाव हुआ। चुनावी वर्ष भी गुजर गया। लंबे इंतजार के बाद ग्रांट कैथल नगर परिषद को प्राप्त हुई तो चेयरपर्सन सीमा कश्यप की अगुवाई में कई बार ग्रांट के खर्च करने पर विचार-विमर्श हुआ। लेकिन भाजपा व कांग्रेसी पार्षदों के आपसी खींचतान के चलते ग्रांट को खर्च करने की बात सिरे नहीं चढ़ पाई। इसके बाद से ही इस के ग्रांट खर्च होने का इंतजार था। अब अधिकारियों ने शहर में विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का चयन कर इस ग्रांट से काम करवाने का फैसला लिया है। जिसमें से 3 करोड़ रुपये के टेंडर छोड़ दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें