फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आरोपियों से पूछताछ के बाद हथियार देने वाला भी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। 15 अगस्त को राजौंद क्षेत्र में शराब के ठेके से 22 हजार रुपये की लूट में शामिल दो युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने असलाह सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश के मुजफरनगर से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को न्यायालय में पेश कर मुख्य असलाह सप्लायर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि दोनों आरोपियों को नकदी बरामदगी व अन्य पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि थाना प्रबंधक राजौंद की टीम द्वारा 16 अगस्त को जींद रोड नहर पुल पर नाकाबंदी कर एक बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल पर आए रोहित निवासी कटवाल जिला जींद तथा सुनील कुमार निवासी अलेवा जिला जींद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। उनके पास से बरामद 315 बोर की अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद करते हुए पूछताछ शुरू की थी। उनसे मिली जानकारी के बाद पुलिस ने यूपी के मुजफरनगर के गांव उमरपुर निवासी सुधीर कुमार उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार कर उसके पास से 1100 रुपये की नकदी बरामद की है।
एसपी ने बताया कि थाना राजौंद पुलिस द्वारा आरोपी रोहित तथा सुनील से की गई पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों द्वारा राजौंद शराब ठेके पर पिस्तौल की नोक पर 15 अगस्त को नकदी लूटने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया। इससे पहले मामले में रणबीर सिंह निवासी छातर जिला जींद की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। इसमें उसने बताया था कि 2 अज्ञात युवक पिस्तौल की नोक पर 22 हजार रुपये नकदी लूट ले गए। लूटी गई नकदी तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक की बरामदगी सहित व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि सुधीर को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें