कैथल। जिला जेल कैथल में अवैध रूप से मोबाइल रखने वाले आरोपी को पुलिस ने गिर तार किया है। पुलिस पीआरओ ने बताया कि जिला सोनीपत के मंडोरा निवासी आशीष को गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि डीएसपी जिला जेल सुरेंद्र सिंह की शिकायत अनुसार 25 मार्च की दोपहर को जेल जांच के दौरान आरोपी आशीष के कब्जे से एक मोबाइल, बैटरी व सीम बरामद हुए थे।
कैदी द्वारा जेल के अंदर मोबाइल रखकर व उसका इस्तेमाल करके जेल नियमों का उल्लंघन करने के बारे में थाना शहर में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी आशीष किसी मामले में जिला जेल कैथल में बंद था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय के मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।