फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: लाखों की ठगी का आरोपी पांच दिन के रिमांड पर

Fri, 27 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 39 लाख रुपये ठगी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी करनाल के गांव फूसगढ़ निवासी सुरेंद्र हाल निवासी जालंधर पंजाब को काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे व्यापक पूछताछ के लिए पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कौल निवासी संत लाल की शिकायत के अनुसार उसका बेटा कर्ण अमेरिका जाना चाहता था। इसके लिए उसने अपनी बहन के लड़के करनाल के गांव फूसगढ़ निवासी सुरेंद्र मेहला, उसकी पत्नी आशा व आशा के परिवार से बातचीत की। तीनों आरोपियों ने कहा कि वे कर्ण को एक महीने के अंदर अमेरिका भेज देंगे। इसके लिए 37 लाख रुपये देने होंगे। वह अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए तैयार हो गया और उसके दस्तावेज आरोपियों को दे दिए।
विज्ञापन


आरोपियों ने कई बार में 39 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने 13 नवंबर 2022 को उसके बेटे को दिल्ली से बैंकॉक भेज दिया और 15-16 दिन तक वहीं घुमाते रहे। बाद में उसे वहां से बस के माध्यम से कंबोडिया भेज दिया और एक महीने तक उसको कंबोडिया में रखा। फिर वहां से लाओस भेजकर कर्ण को दो महीने तक प्रताड़ित करते रहे। जब भी कर्ण उनसे अमेरिका भेजने के लिए कहता तो उसे जान से मारने की धमकी देते।
विज्ञापन


आरोपियों ने लगभग पांच-छह महीने तक कर्ण को बाहर घुमाया और प्रताड़ित किया। बाद में आरोपी और रुपये की मांग करने लगे। जब उसने रुपये देने से मना किया तो आरोपियों ने धमकी दी कि अगर रुपये नहीं दिए तो उसके बेटे की लाश तक नहीं मिलेगी। आरोपियों ने कर्ण की कनपटी पर बंदूक रखकर धक्के से उसके पास फोन करवाया और रुपये भेजे। उसने बड़ी मुश्किल से कर्ण को वापस भारत अपने खर्चे पर बुला लिया। यहां आने के बाद जब उन्होंने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्हें मारने की धमकी दी। प्रवक्ता ने बताया की उक्त मामले में एक आरोपी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें