फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ठगी के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर आरोपी से हुई पूछताछ

Mon, 01 Apr 2024 08:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रेटिंग के नाम पर पैसे देने का लालच देकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की है। उसकी पहचान राकेश निवासी तिलसानी गांव, जिला जोधपुर राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी राकेश किसी अन्य मामले में नीमका जेल फरीदाबाद में बंद है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल की शुगर मिल कॉलोनी निवासी युवक ने आठ सितंबर 2023 को शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि हमारे कुछ ग्राहक हैं, जिनको ऑनलाइन रेटिंग देनी हैं। एक रेटिंग के 50 रुपये मिलेंगे। इसके बाद उसे टेलीग्राम के एक ग्रुप में जोड़ दिया। रेटिंग देने के बाद उसे ग्रुप में स्क्रीन शॉट भेजने थे। उसने छह चैनलों की रेटिंग दी तो उसके अकाउंट में 300 रुपये जमा हो गए। इसके बाद आरोपियों ने बोला कि दो हजार रुपये लगाने पर नौ हजार रुपये मिलेंगे। पांच हजार रुपये लगाने पर 30 हजार रुपये मिलेंगे। लालच में आकर उसने कंपनी में पांच हजार रुपये लगा दिए। इसके बाद आरोपियों ने झांसा दिया कि उनके पास एक और स्कीम है। उस स्कीम में रुपये लगाने पर 35 हजार रुपये मिलेंगे। आरोपियों ने उसके पास यूपीआई खाता भेजा। उसने क्लिक किया तो यूपीआई का पिन मांगने लगा। उसने पिन भरा तो खाते से 35 हजार रुपये कट गए। इस धोखाधड़ी के बारे में थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी राकेश किसी अन्य मामले में नीमका जेल फरीदाबाद में बंद था। उसकी उक्त मामले की गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। पूछताछ उपरांत आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें