कैथल। पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि इस मामले में 19 वर्षीय आरोपी जिला पटियाला के नंहेडा निवासी लवप्रीत को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि थाना गुहला में एक गांव के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 12 मार्च को उसकी करीब 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को आरोपी शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर भगा ले गया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। मामले की गहनता से जांच करने के बाद आरोपी को पकड़ा गया है।