कैथल। पुलिस ने चोरीशुदा संपत्ति खरीदने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चोरीशुदा संपत्ति की बरामदगी व व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से आरोपी का दो दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
पुलिस पीआरओ प्रदीप नैन ने बताया कि थाना चीका पुलिस के एएसआई सुंदर सिंह की टीम ने कल्लर माजरा रोड चीका से आरोपी मटौर निवासी रणधीर सिंह को काबू किया। पुलिस ने चीका निवासी अमन सिंगला की शिकायत पर केस दर्ज किया था कि उसके राइस मिल में काम करने वाले चीका निवासी गुरमेल ने चोरी किया हुआ सामान धीरा कबाड़ी चीका की दुकान पर बेचा था। पुलिस द्वारा आरोपी गुरमेल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी रणधीर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से चोरीशुदा सामान की बरामदगी व व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से आरोपी का 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।