फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ग्रुप डी में नौकरी लगवाने के नाम पर 9.80 लाख रुपये ठगे

Sat, 20 May 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ग्रुप डी में नौकरी लगवाने के नाम पर चार आरोपियों ने दो व्यक्तियों से नौ लाख 80 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव किठाना निवासी जमालदीन ने राजौंद पुलिस को शिकायत दी कि उसने व उसके दोस्त के बेटे सुनील ने डी ग्रुप की नौकरी के लिए आवेदन किया था। उसने एक नवंबर 2018 को डी ग्रुप की परीक्षा दी थी। परीक्षा देने के बाद गांव कालवन जिला जींद निवासी उसकी मौसी के लड़के प्रदीप ने कहा कि उसके पास नौकरी लगवाने के लिए आदमी है। वह दोनों की नौकरी लगवा देगा।

उसने उनकी मुलाकात माणी जिला फतेहाबाद निवासी संदीप से करवाई और फिर संदीप ने उसके सामने दो व्यक्तियों से बात की जिसमें एक बलराज नगर कैथल निवासी टिंकू गर्ग व दूसरा नेपेवाला जिला जींद निवासी रणधीर शामिल है।
विज्ञापन


आरोपियों ने उनसे 10 लाख रुपये मांगे और कहा कि रणधीर नेपेवाला का भाई एचएसएससी का सदस्य है। झांसे में आकर उन दोनों ने पैसों का इंतजाम किया। आरोपियों ने डी ग्रुप की वेटिंग लिस्ट में उनका नाम डलवाने का आश्वासन दिया और उनसे अलग-अलग समय में नौ लाख 80 हजार रुपये ठग लिए। बाद में आरोपियों ने उनके फोन तक उठाने बंद कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें