फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी माह के दौरान 70 मामलों में 89 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। फरवरी माह के दौरान शराब व नशा तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असलहा रखने व जुआ अधिनियम के 70 मामलों में पुलिस ने 89 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1533 बोतल देसी, अंग्रेजी, हथकढ़ी शराब व बियर और 790 लीटर लाहण बरामद किया गया है। 28 दिन में पुलिस ने 20 22 667 रुपये मूल्य की चोरीशुदा जन संपत्ति बरामद की है।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि संपत्ति विरुद्ध अपराध के 28 मामलों में 43 आरोपी काबू करके उनके कब्जे से 2022667 रुपये मूल्य की चोरीशुदा संपत्ति बरामद की गई है। मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ आठ मामले दर्ज करके 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 980 ग्राम डोडोपोस्त, 19 ग्राम हेरोइन, 860 नशीली गोलियां, 46 ग्राम अफीम, चार किलो गांजा व 80 ग्राम चरस जब्त की गई। आबकारी अधिनियम के 26 मामलों में 28 आरोपी गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से 149.50 बोतल हथकढ़ी शराब, 1383.50 बोतल देसी शराब सहित 1533 बोतल शराब व 790 लीटर लाहण बरामद किया गया है। जुआ अधिनियम के तहत छह मामलों में छह आरोपियों को काबू कर उनसे 12345 रुपये जुआ/सट्टा राशि जब्त की गई। अवैध हथियार रखने के दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो अवैध पिस्तौल व एक कारतूस बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त तीन बेल जंपर पांच पीओ व एक मोस्टवांटेड आरोपी भी गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें