फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल नर्सरियों के लिए खिलाडिय़ों के ट्रायल हुए पूरे, मंगलवार तक विभाग को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए प्रदेश में राजकीय और निजी स्कूलों में खेल नर्सरियां खोली जा रही हैं। इन नर्सरियों में विभिन्न खेलों के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जा रहे हैं। सभी खेल नर्सरियों को इनकी रिपोर्ट मंगलवार को विभाग के सौंपनी है। इसलिए सोमवार को राजकीय और निजी स्कूल संचालकों ने अपने स्तर पर खिलाड़ियों के ट्रायल लिए हैं। 28 खेल नर्सरियों में 700 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिलेगा। इन नर्सरियों में हैंडबाल की पांच, फुटबाल की तीन, वालीबाल की पांच, कबड्डी की पांच, बॉक्सिंग की दो, जूडो की दो, हाकी की चार और कुश्ती की दो नर्सरी शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कैथल में इस बार 28 खेल नर्सरियां मंजूर की गई हैं। इनमें से 22 नर्सरियां राजकीय विद्यालयों और मात्र छह नर्सरियां निजी स्कूलों को दी गई हैं। इन नर्सरियों के संचालकों को 18 अप्रैल तक ट्रायल लेनी है। एक खेल नर्सरी के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। अगर चयनित 25 खिलाड़ियों में से कोई खिलाड़ी नहीं आता है तो उसके स्थान पर अतिरिक्त रखे गए 25 खिलाड़ियों में उनका चयन नर्सरी के लिए किया जाएगा। खेल नर्सरी में आठ से 14 साल के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 साल के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये विभाग की तरफ से हर महीने खुराक भत्ता दिया जाता है। जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन ने कहा कि राजकीय और निजी स्कूलों को मंगलवार तक खिलाड़ियों के ट्रायल लेकर सूची से अवगत करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें