फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले डेंगू के 6 नए मरीज, अब तक मिले हैं 122

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। पिछले कई दिनों से रोजाना आधा दर्जन से ज्यादा डेंगू के मरीज जिले में सामने आ रहे हैं। सोमवार को भी जिले में 6 नए मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए। अब तक जिले में डेंगू के 122 मरीज पाए गए हैं, जिनमें से काफी ठीक भी हो चुके हैं। सोमवार को अर्जुन नगर में 15 वर्षीय किशोर, अमरगढ़ गामड़ी में 22 वर्षीय युवक व 31 वर्षीय महिला, डोगरा गेट पर 33 वर्षीय महिला, पूज मोहल्ला में 37 वर्षीय व्यक्ति व गोशाला रोड पर 8 साल का बच्चा डेंगू से पीड़ित पाया गया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने जिलावासियों को बीमारी से बचाव रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नागरिक बीमारी से बचने के लिए अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक रूप से पानी जमा न होने दें। बीमारी से बचाव के लिए विभाग की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य केंद्र जाकर तुरंत जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें