फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती में सीटर बैठाकर परीक्षा पास करवाने वाला 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिपाही भर्ती परीक्षा में उम्मीदवार के स्थान पर सीटर बैठाकर परीक्षा पास करवाने वाले 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड ली।
विज्ञापन

एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि सीआईए टीम ने जिला जींद के अलीपुरा निवासी प्रवीण उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने मुख्य आरोपी छात्तर निवासी संजय के जरिये दो उम्मीदवारों के स्थान पर सीटर बैठाकर परीक्षा दिलवाई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी छात्तर निवासी संजय, संदीप, जामनी निवासी अशोक, सराय प्रयाग उत्तर प्रदेश निवासी राहुल उर्फ सुमित व अश्वनी प्रताप सिंह, बेलरखा निवासी रविंद्र उर्फ रवि, धमतान साहिब निवासी गोपाल, सेढ़ा माजरा निवासी मनीष और जाखौली निवासी शुभम व गुरमीत को पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें