फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को फिर लिया दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार सॉल्वर गैंग के 25 हजार के इनामी प्रवीण उर्फ बिल्ला को पुलिस ने बुधवार को फिर दो दिन की रिमांड पर ले लिया। पांच दिन की रिमांड के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से व्यापक पूछताछ का हवाला देते हुए पुलिस ने कोर्ट से फिर रिमांड की दरख्वास्त की।
विज्ञापन

सीआईए टीम ने जींद जिले के अलीपुरा निवासी प्रवीण उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया था। सरकार ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी ने पूछताछ में कुबूल किया था कि उसने मुख्य आरोपी छात्तर निवासी संजय के जरिए दो उम्मीदवारों के स्थान पर सॉल्वर को बैठाकर परीक्षा दिलवाई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी संजय, छात्तर निवासी संदीप, जामनी निवासी अशोक, सराय प्रयाग उत्तर प्रदेश निवासी राहुल उर्फ सुमित व अश्वनी प्रताप सिंह, बेलरखा निवासी रविंद्र उर्फ रवि, धमतान साहिब निवासी गोपाल, सेढ़ा माजरा निवासी मनीष, जाखौली निवासी शुभम व गुरमीत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस ने पांच दिन की रिमांड के बाद आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया था, जहां से फिर दो दिन की रिमांड पर ले लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें