राजौंद। गांव जाखौली के वेद इंटर पब्लिक स्कूल में विज्ञान दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधक वेद प्रकाश कादियान ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा छठी से बारहवीं तक के 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने तरह-तरह के बनाए हुए विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। साथ की अपने मॉडल के बारे में विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई प्रतिभा में निखार होता है और समय-समय पर स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। इस दौरान शिक्षक जितेंद्र ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में सक्षम ने प्रथम, समीक्षा ने द्वितीय और ईशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।