फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक में 20 क्विंटल कम बताया गेहूं तो आढ़तियों ने की डीएम को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। एक ट्रक में बीस क्विंटल गेहूं कम निकलने पर आढ़तियों ने हेफेड डीएम से मिलकर जांच की मांग की। जिस पर डीएम ने आढ़तियों को आश्वासन दिया कि उनके पास पूरे वजन की रिसीविंग है तो उनका पूरा वजन माना जाएगा। जिस कर्मचारी ने कम वजन के बावजूद पूरे कट्टों की रिसीविंग दी है, उसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुरानी अनाज मंडी से डीएम से मिलने पहुंचे आढ़ती देवेंद्र सिंह ने बताया कि विस्तार अनाज मंडी में से उसने एक ट्रक में 683 कट्टे गेहूं लोड करवाकर भेजे थे। उसके पास ड्राइवर का फोन आया कि ट्रक में 20 क्विंटल वजन कम बताया जा रहा है। जबकि ड्राइवर के पास पूरे 683 कट्टों की रिसीविंग है। उन्होंने डीएम से मिलकर यही मांग की है कि जब उनके पूरे के पूरे कट्टे ट्रक में हैं तो फिर 20 क्विंटल गेहूं कम कैसे हो गया? इसके बाद डीएम सुरेश कुमार ने उन्हें आश्वासन दिया कि यदि आढ़ती के पास सभी कट्टों की रिसीविंग है तो उनका माल पूरा माना जाएगा। जिस कर्मचारी ने कम वजन के बावजूद गेहूं की रिसीविंग दी है, उसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें