फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला कॉलेज में 153 सीटें रह गईं खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री कपिल मुनि राजकीय महिला कॉलेज कलायत में बुनियादी सुविधाओं का अभाव कहीं न कहीं छात्राओं और अभिभावकों को हताश कर रहा है। परिणामस्वरूप दो चरण के बाद भी कॉलेज में 153 सीटें खाली रह गईं हैं। इसमें कला संकाय में 98 और वाणिज्य संकाय में 55 रिक्त सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में कला संकाय में 320 और वाणिज्य संकाय में 80 सीटों पर प्रवेश दिया जाना है। इन सीटों पर प्रवेश देने के लिए आवेदन जमा करवाने के पश्चात उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा प्रथम और दूसरी मेरिट सूची जारी की गई। कला संकाय में 222 और वाणिज्य संकाय में 25 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश देने के लिए अब उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार ओपन काउंसलिंग द्वारा छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। यह प्रक्रिया 28 सितंबर मंगलवार को होनी है।
बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण नहीं भर पा रही रिक्त सीटें
पानी निकासी के नालों की ठप व्यवस्था के कारण कॉलेज परिसर कई माह से गंदे पानी से लबालब है। कॉलेज को बस स्टैंड से जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण सिरे नहीं चढ़ पा रहा, जल भराव के कारण कॉलेज की निर्माणाधीन चाहरदीवारी का बड़ा हिस्सा गिर गया। कहीं न कहीं इस प्रकार के हालातों के कारण छात्राएं उम्मीद के अनुरूप कॉलेज में प्रवेश नहीं ले रहीं।
विज्ञापन

अगले माह के प्रथम सप्ताह में शुरू हो सकती हैं कक्षाएं : सैनी
कॉलेज प्रधानाचार्य राजेश कुमार सैनी ने बताया कि जिन छात्राओं ने कॉलेज में प्रवेश ले लिया है, अब उन्हें शिक्षा प्रदान करने का कार्य शुरू किया जाएगा। अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह में शैक्षणिक कार्य शुरू हो सकता है। इसके लिए छात्राओं को सूचित दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें