जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते तीन दिनों में डेंगू के 12 नए मरीज जिले में सामने आए हैं।
बुधवार तक जहां जिले में कुल 241 मरीज डेंगू से पीड़ित पाए गए थे, वहीं अब डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़कर 253 हो गई है। बुधवार को जिले में 9 और शुक्रवार को 3 व्यक्ति डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। शुक्रवार को मिले सभी मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य कर रहा है। फॉगिंग करवाई जा रही है और साथ में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि बीमारी को रोकने में विभाग का सहयोग करें। अपने आसपास अनावश्यक पानी जमा न होने दें।